Samastipur

रोसड़ा में रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव:राजधानी एक्सप्रेस से टकराने की आशंका

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन के गुमटी नंबर 17A के पश्चिम में शनिवार को रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना रोसड़ा रेलवे जीआरपी को दी गई। जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर निवासी सिकंदर यादव के 35 वर्षीय पुत्र शांतू यादव के रूप में हुई है।

 

बीती रात से घर से लापता था

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शांतू यादव की मौत समस्तीपुर से खगड़िया जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। मृतक के भाई मनटून यादव ने बताया कि शांतू बीती रात से घर से लापता था। सुबह उन्हें रोसड़ा में रेलवे लाइन किनारे शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

 

रेलवे जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।