Samastipur

समस्तीपुर:बैंगन तोड़ने के दौरान बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत,एक युवक गंभीर

समस्तीपुर।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित हरिहरपुर माधोपुर भुआल चौर में सोमवार को बैंगन तोड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी रविंद्र सहनी की पत्नी सविता देवी और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान सुरेश सहनी के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

 

बताया गया कि तीनों खेत में बैंगन तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए.

 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

घायल की हालत गंभीर

घायल प्रिंस कुमार का सैदपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

गांव में शोक की लहर

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे हरिहरपुर गांव में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!