Samastipur

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,किया जलाभिषेक

समतीपुर ।Thaneshwar Sthan: सावन की पहली सोमवारी पर जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर सुख, शांति और आरोग्य की कामना की. मंदिर परिसर दिनभर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से भक्तिमय बना रहा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह 4 बजे खुले थानेश्वर स्थान मंदिर के कपाट

शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए. इससे पहले ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग चुकी थी. कपाट खुलने के बाद सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थित ढंग से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कराया. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी.

 

बारिश में भी जारी रहा जलाभिषेक

दोपहर में तेज बारिश शुरू होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. झमाझम बारिश के बीच भी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे. मंदिर परिसर की साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां रात में ही पूरी कर ली गई थीं.

 

गंगाजल वितरण और सुरक्षा व्यवस्था

गंगाजल सेवा समिति की ओर से थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल वितरित किया गया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सदर एसडीओ, डीएसपी संजय पाण्डेय, ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

 

हालांकि भीड़ के दौरान कुछ महिलाओं ने आभूषण गिरने अथवा गायब होने की शिकायत भी की.

 

महिलाओं ने रखा सोमवारी व्रत

सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर घरों में भगवान शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने अक्षत, रोली, धूप, दीप, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. जिले के विभिन्न स्थानों पर रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन, जाप और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!