Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में पूर्व मुखिया की मौत:ससुराल से गांव लौट रहे थे..

समस्तीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार महतो (50) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वे अपने ससुराल से गांव कांकर घाट लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रदीप कुमार महतो 2007 से 2012 तक पंचायत समिति सदस्य रहे थे। इसके बाद, वे 2015 से 2020 तक रहियार दक्षिणी पंचायत के मुखिया भी रहे थे। घटना शिवाजीनगर थाना क्षेत्र की है।मृतक के दामाद चिंटू कुमार ने बताया कि प्रदीप कुमार महतो रोसड़ा थाना क्षेत्र के छावनी स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। महेश्वर चौर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप कुमार महतो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। घटना के बाद बुलेट सवार के संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।मृतक के परिवार में उनकी पत्नी बबीता देवी, जो आंगनबाड़ी सेविका हैं। 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। पति की आकस्मिक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ककरघाट गांव निवासी पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार महतो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *