Samastipur

विभूतिपुर में आधी रात 3 साल की पोती को लेकर घर से निकली दादी, दोनों लापता

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकड़ा वार्ड-6 में 60 वर्षीय पवित्री देवी अपनी तीन वर्षीय पोती अंशिका कुमारी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी हैं. दोनों के लापता होने के बाद परिवार के लोग परेशान हैं. इस संबंध में पवित्री देवी के पुत्र अशोक साह ने पुलिस को आवेदन देकर दोनों की जल्द खोजबीन कराने की गुहार लगायी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आधी रात पोती को लेकर घर से निकलीं बुजुर्ग महिला

आवेदन के अनुसार, घटना 23 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12 बजे की है. अशोक साह ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां पवित्री देवी मानसिक रूप से कमजोर हैं.

 

बताया गया कि रात में वह अपनी तीन वर्षीय पोती अंशिका कुमारी को साथ लेकर अचानक घर से कहीं निकल गयीं. इसके बाद परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

 

पुलिस ने शुरू की छानबीन

दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों में खोजबीन की. सुराग नहीं मिलने पर अशोक साह ने विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई और दोनों की जल्द बरामदगी की गुहार लगायी.

 

अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है और दोनों की तलाश की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *