Samastipur

समस्तीपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:वाहन जांच में पुलिस ने पकड़ा 

समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव निवासी मनोज राय का बेटा रवि प्रकाश है। जिसके जेल भेजा जा रहा है।पुलिस ने इसके पास से देसी पिस्तौल, मैगजीन और बाइक भी बरामद किया है। समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर कमरगामा गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कमरगामा गांव के पास एक बाइक सवार युवक को संदिग्ध स्थिति में आता हुआ दिखा।

 

पुलिस कर्मियों ने जब उसे रोकना चाहा तो युवक बाइक घुमाकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन, बरामद की गई।

 

युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा

 

संभावना जताई जा रही है कि सोमवारी के मौके जुटने ने वाली भीड़ के दौरान युवक राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ा गया। अब गिरफ्तार बदमाश को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही गिरफ्तार किए गए युवक का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *