Vaishali

वैशाली में नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब किया:लालगंज में ससुराल वाले फरार

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में एक नवविवाहिता की कथित हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है।मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद लालगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, परमानंदपुर गांव निवासी बिजली चौधरी की बेटी तनीषा भारती की शादी 18 मई 2025 को सैदनपुर गांव निवासी बिंदा रजक के पुत्र दीपू रजक से हुई थी।मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग तनीषा के साथ मारपीट करते थे।

 

परिजन सैदनपुर पहुंचे, घर में लगा ताला

 

तनीषा की बहन के मुताबिक, करीब दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। शुक्रवार सुबह मायके वालों को सूचना मिली कि तनीषा की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया है। परिजन जब सैदनपुर पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार थे।

 

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की

 

इसके बाद मायके वालों की सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय जनप्रतिनिधि और वार्ड सदस्य की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, लेकिन तनीषा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने गांव के आसपास झाड़ियों सहित अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की।

 

 

पति दीपू रजक फिलहाल दुबई में है

 

बताया जा रहा है कि तनीषा का पति दीपू रजक फिलहाल दुबई में रहता है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस फरार ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और शव बरामद होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।