Dalsinghsarai

कावर यात्रा को लेकर दलसिंहसराय में बदलेगा ट्रैफिक रूट, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय,नाच,आर्केस्ट्रा कराने पर पुरे तरिके से पाबंदी

कावर यात्रा को लेकर दलसिंहसराय में बदलदलसिंहसराय,श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है.23 अगस्त की शाम से 24 अगस्त तक कांवरियों की संभावित भीड़ को देखते हुए एनएच-28 सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं.एसडीओ किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर से बेगूसराय जाने वाले बड़े वाहन दरभंगा, रोसड़ा और मंझौल होते हुए बेगूसराय जाएंगे। वहीं बेगूसराय से मुजफ्फरपुर और हाजीपुर जाने वाले बस व ट्रक मंझौल, रोसड़ा और दरभंगा के रास्ते जाएंगे। बेगूसराय से दरभंगा जाने वाले बड़े वाहनों के लिए भी मंझौल-रोसड़ा होकर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शाम 4 बजे के बाद छोटे वाहनों पर रोक

छोटे वाहनों को 23 अगस्त को शाम 4 बजे तक बेगूसराय से बछवाड़ा होते हुए दलसिंहसराय के रास्ते मुजफ्फरपुर जाने की अनुमति रहेगी.लेकिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक दलसिंहसराय के डैनी चौक से बछवाड़ा तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित समय और वैकल्पिक मार्ग का पालन करने की अपील की है.

अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिए जलाभिषेक के लिए निकलेंगे.इसे देखते हुए एनएच-28 के आरओबी, काली चौक समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है.पुलिस बल की तैनाती कर कांवरिया मार्ग पर वाहनों के परिचालन को नियंत्रित किया जाएगा. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की है.

 

 

एसडीओ ने बताया कि सेवा पंडालो में नाच,आर्केस्ट्रा कराने पर पुरे तरिके से पाबंदी रहेगी.नाच कराते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई कि जाएगी.साथ ही पंडालो के आगे बिजली तार लगाने पर सख्त मनाही है.यात्रा के दौरान झामटिया जाने के दौरान वाहन चालकों को निर्देश दिया गया है कि केपिसीटी के अनुसार ही कवरिया को बैठाये.ओभरलोड ना करें नहीं तो किसी प्रकार कि दुर्घटना होने पर वाहन चालकों पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा.साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले निजी अस्पताल संचालको से अनुरोध किया है कि सभी अपने अपने अस्पताल में यात्रा वाले दिन एमरजेंसी सेवा देंगे एम्बुलेंस कि व्यवस्था रखेंगे ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके.

 

 

कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी रहेगी प्रभावित

बिजली एसडीओ नीलेश कुमार ने बताया कि यातायात एवं कांवरिया व्यवस्था को देखते हुए संबंधित विद्युत फीडरों को निर्धारित अवधि में बंद रखा जाएगा.इससे संबंधित फीडर से जुड़े कवरिया सड़क मार्ग क्षेत्रों में 23 अगस्त की शाम से रात 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है.विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है.मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार और बीडीओ राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *