Samastipur

समस्तीपुर:NH28 पर हाइवा की ठोकर से महिला की मौत, सदर अस्पताल में तोड़ा दम

Samastipur: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहे पर गोलंबर के समीप शुक्रवार शाम तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर वार्ड तीन निवासी मनोज पासवान की पत्नी 40 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी महिला

बताया गया है कि अनीता देवी शुक्रवार को अपने पति मनोज पासवान के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पूसा श्रीरामपुर गयी थीं. वहां से दोनों पति-पत्नी वापस अपने घर नाजिरपुर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान मुसरीघरारी गोलंबर के समीप दोनों ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे. इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे हाईवा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और अनीता देवी को जोरदार ठोकर मार दी.हाईवा की ठोकर लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

 

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है.महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार, अनीता देवी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।