Samastipur

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी योग गुरु चंदन बाबा फरार, छापेमारी जारी 

Samastipur : विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर बसौना में पदस्थापित शिक्षक सह योगाश्रम खदियाही के संचालक चंदन कुमार राय उर्फ योग गुरु चंदन बाबा पर बीएड की छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. छात्रा के चार माह की गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

योग शिविर के दौरान छात्रा से बढ़ायी नजदीकी

बताया जाता है कि सिंघियाघाट में आयोजित एक योग शिविर के दौरान आरोपी शिक्षक की छात्रा से नजदीकी बढ़ी. आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्रा को अपने झांसे में लिया और लगातार उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा.

 

मामले में आरोपी की पत्नी की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आये हैं. शिकायत के अनुसार, पटना के एक होटल में आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को विश्वास में लेकर अपने पति के साथ रुकने और कथित दुष्कर्म की घटना में सहयोग किया.

 

पेट में दर्द के बाद जांच में सामने आयी गर्भावस्था

हाल ही में छात्रा के पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गये. चिकित्सकों की सलाह पर कराये गये अल्ट्रासाउंड में छात्रा के करीब चार माह की गर्भावस्था की जानकारी सामने आयी.

 

रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

 

मामला सामने आते ही छुट्टी लेकर फरार हुआ शिक्षक

घटना की भनक लगने के बाद आरोपी शिक्षक 19 और 20 अगस्त को आकस्मिक अवकाश लेकर स्कूल से अनुपस्थित रहा. इसके बाद 21 अगस्त को स्कूल नहीं आया और अनिश्चितकालीन एवं अवैतनिक अवकाश का आवेदन भेज दिया.

 

इसके बाद से वह फरार बताया जा रहा है.

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

पीड़िता की मां की शिकायत पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच कर रहीं सब इंस्पेक्टर आरती कुमारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मामले में सामने आये आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *