Patna

खान सर के हॉस्पिटल पर अब H1 नोटिस की तैयारी: नहीं पूरा किए गए मानक

पटना.पीरबहोर इलाके के ऐनी बेसेंट रोड स्थित खान सर के हॉस्पिटल को फायर विभाग H1 नोटिस जारी करने की तैयारी में है। यह अमूमन बिल्डिंग सील करने से पहले स्पष्टीकरण के लिए जारी किया जाता है। इससे पहले दो नोटिस E-1 और G-1 दिया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक मानकों को फुलफिल नहीं किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

25 मई को निवर्तमान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने KHAN HEALTH (a unit of khan foundation) फायर ऑडिट किया था।

 

 

बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक नहीं किए गए काम

 

Khan health (a unit of khan foundation) में कंस्ट्रक्शन निर्माणाधीन है। बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक बगैर फायर से NOC लिए इस बिल्डिंग में इलाज या दूसरे काम शुरू नहीं किए जा सकते हैं।

 

नियमित वर्ष 2021 के बाद बनी सभी बिल्डिंग में किसी भी संस्थान या प्रतिष्ठान को ऑपरेट करने से पहले फायर से NOC लेना अनिवार्य है, लेकिन खान सर के मामले में नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल को पहले ऑपरेट कर दिया गया। बाद में जब जांच पड़ताल हुई तो इसे कंप्लायंस कराने के लिए नोटिस देना शुरू किया गया। अभी भी फायर से NOC नहीं मिला है, और बिल्डिंग में आसानी से हॉस्पिटल चल रहा है।

 

किसी संस्थान को नहीं मिला है NOC

 

फायर ऑडिट के बाद अभी तक खान सर से जुड़े खान ग्लोबल स्टडीज मुसल्लहपुर, बोरिंग रोड चौराहा या अस्पताल किसी भी संस्थान को फायर से NOC नहीं मिला है। हालांकि मुसल्लहपुर संस्थान में सब कुछ अनुपालन कराने का दावा खान ग्लोबल स्टडीज की ओर से किया गया है।

 

इधर, खान ग्लोबल स्टडीज की ओर से बोरिंग रोड इलाके में स्थित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक साथ NOC की अप्लाई की गई थी। जिसे विभाग ने लौटा दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी बिल्डिंग के लिए अलग अलग NOC लेना होगा और इसकी पहले जांच होगी।

 

इसी तरीके से मुसल्लहपुर इलाके में ज्ञान बिंदु जीएस अकेडमी में भी फायर सेफ्टी के मानकों का अनुपालन नहीं है। व्यवस्थापक को होज रील, डाउन कमर सिस्टम, अलार्म सिस्टम और 10000 लीटर के छत टैंक लगाने के लिए नोटिस दिए गए हैं।

 

लापरवाही बरतने वाले संस्थाओं को नोटिस दिया जा रहा है

 

अग्निशमन विभाग के DIG मनोज कुमार नट ने बताया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लापरवाही बरतने वाले संस्थाओं को नोटिस दिया जा रहा है। देखा जा रहा है कि कितना अनुपालन हो पाया।जिन्हें E 1, G1 का नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी चीजें नहीं ठीक हो रही हैं, तो H 1 का नोटिस देकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि अधिकत संस्थानों ने अनुपालन कराना शुरू कर दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *