Patna

समस्तीपुर- पटेल मैदान में दामोदर रावत ने फहराया तिरंगा:डिग्री कॉलेज खुलने से लड़कियों को फायदा

समस्तीपुर के पटेल मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने तिरंगा फहराया। उन्होंने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया और प्रभारी मंत्री को सलामी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहन के बाद जिलावासियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समस्तीपुर जिला लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। पांच अलग-अलग प्रखंडों में डिग्री कॉलेज शुरू किया गया है। जहां लोगों ने शिक्षा ग्रहण शुरू कर दिया है।प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलने से खासकर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। अब घर के करीब ही लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। इस मौके पर उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं के बारे में लोगों को भी जानकारी दी। साथी जिला के विकास में आम लोगों से भी सहयोग की अपील की।

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में बढ़ते व्यवसाय को देखते हुए इंडस्ट्रियल एरिया के क्षेत्र का भी विकास किया जा रहा है। समस्तीपुर के साथ ही ताजपुर, सराय रंजन, मोरवा प्रखंड में इंडस्ट्रियल एरिया का विस्तार कार्यक्रम किया जा रहा है। जिले में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

 

रंग बिरंगी गुब्बारा उड़ाया गया

 

ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री के साथ ही डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर जिले में विकास अमन जैन की कामना की। मौके पर बेहतर काम करने वाले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गयाय। साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों को बासगीत का पर्चा भी दिया गया।

 

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से मोहनपुर से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डीएम रोशन कुशवाहा ने की। वह खुद तिरंगा लेकर आगे-आगे चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् गीत से देशभक्ति ओतप्रोत रहा।

 

जुलूस के दौरान लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ ही स्कूली बच्चे,एनजीओ और सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों के लोगों ने भी भाग लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *