Begusarai

बेगूसराय- श्रावणी मेला के लिए चलेगी और 5 जोड़ी ट्रेन:वाया बरौनी 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 

बेगूसराय.श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बासुकीनाथ से पटना एवं गोरखपुर, असानसोल से गोरखपुर, मधुपुर से नरकटियागंज के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रेन नंबर- 03563/03564 बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल देवघर-जसीडीह-झाझा-मोकामा-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते चलेगी।

 

जिसमें ट्रेन नंबर-03563 बासुकीनाथ- पटना श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 16.45 बजे खुलकर 17.30 बजे देवघर, 19.40 बजे झाझा, 20.43 बजे किउल, 22.45 बजे मोकामा, 23.10 बजे बख्तियारपुर, 23.43 बजे फतुहा रुकते हुए देर रात 1.00 बजे पटना पहुंचेगी।

 

वापसी में ट्रेन नंबर- 03564 पटना-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त को पटना से 01.20 बजे खुलकर 01.53 बजे फतुहा, 02.25 बजे बख्तियारपुर, 03.15 बजे मोकामा, 04.28 बजे किउल, 07.05 बजे जसीडीह एवं 07.18 बजे देवघर रुकते हुए 09.00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी।

 

बासुकीनाथ से श्रावणी मेला स्पेशल पटना, छपरा के रास्ते चलेगी

 

ट्रेन नंबर- 03565/03566 बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल देवघर-जसीडीह-झाझा-मोकामा-बख्तियारपुर-फतुहा-पटना-पाटलिपुत्र-छपरा के रास्ते चलेगी।

 

जिसमें ट्रेन नंबर- 03565 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त को बासुकीनाथ से 10.30 बजे खुलकर 11.20 बजे देवघर, 13.50 बजे झाझा, 14.43 बजे किउल, 16.15 बजे मोकामा, 17.10 बजे बख्तियारपुर, 18.43 बजे फतुहा, 20.00 बजे पटना, 20.30 बजे पाटलिपुत्र, 23.25 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 

वापसी में ट्रेन नंबर- 03566 गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 19 एवं 26 अगस्त को 06.10 बजे गोरखपुर से खुलकर 09.35 बजे छपरा, 11.40 बजे पाटलिपुत्र, 12.15 बजे पटना, 13.05 बजे फतुहा, 13.34 बजे बख्तियारपुर, 14.25 बजे मोकामा, 15.33 बजे किउल रुकते हुए 18.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

 

बासुकीनाथ से हाजीपुर, सीवान के रास्ते भी चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

 

ट्रेन नंबर- 03569/03570 बासुकीनाथ-गोरखपुर-मधुपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सिवान के रास्ते चलेगी।

 

जिसमें ट्रेन नंबर- 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 15.05 बजे खुलकर 15.50 बजे देवघर, 17.40 बजे झाझा, 18.36 बजे किउल, 20.30 बजे बरौनी, 22.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 

वापसी में ट्रेन नंबर- 03571 गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.20 बजे हाजीपुर, 14.50 बजे बरौनी, 15.53 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.35 बजे जसीडीह तथा 19.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

 

आसनसोल से अनारक्षित ट्रेन हाजीपुर सीवान के रास्ते चलेगी

 

ट्रेन नंबर- 03571/03572 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सिवान के रास्ते चलेगी।

 

जिसमें ट्रेन नंबर- 03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त को आसनसोल से 11.30 बजे खुलकर 12.55 बजे जसीडीह, 14.40 बजे झाझा, 15.36 बजे किउल, 17.30 बजे बरौनी, 19.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

 

वापसी में ट्रेन नंबर- 03572 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 19 एवं 26 अगस्त को गोरखपुर से 05.15 बजे खुलकर 10.05 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे बरौनी, 14.38 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17.27 बजे जसीडीह तथा 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

 

मधुपुर से मोतिहारी, बेतिया के रास्ते भी चलेगी ट्रेन

 

ट्रेन नंबर- 03567/03568 मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल जसीडीह-झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-बेतिया के रास्ते चलेगी।

 

ट्रेन नंबर- 03567 मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को मधुपुर से 01.00 बजे खुलकर 01.25 बजे जसीडीह, 02.40 बजे झाझा, 03.40 बजे किउल, 05.40 बजे बरौनी, 07.40 बजे समस्तीपुर, 08.30 बजे मुजफ्फरपुर, 10.10 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.55 बजे बेतिया रुकते हुए 12.25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

 

वापसी में ट्रेन नंबर- 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त को नरकटियागंज से 13.25 बजे खुलकर 14.03 बजे बेतिया,14.43 बजे बापूधाम मोतिहारी, 16.55 बजे मुजफ्फरपुर, 18.30 बजे समस्तीपुर, 19.45 बजे बरौनी, 21.30 बजे किउल,23.53 बजे झाझा रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे जसीडीह एवं 02.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *