Patna

17 लाख की मशीन के बदले 50 हजार घूस लेते उद्योग विभाग के जीएम गिरफ्तार

पटना.अररिया.निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार सुबह जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। उन्हें 50 हजार रुपए रिश्वत लेते अररिया शहर के शिवपुरी स्थित आवास से पकड़ा गया। टीम आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए पटना ले गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अररिया नगर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी व्यवसायी मो. कमरे आलम ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी। आरोप था कि 17 लाख रुपए की मशीन उपलब्ध कराने के एवज में जीएम ने 5 प्रतिशत राशि मांगी थी। व्यवसायी ने शुक्रवार रात 50 हजार रुपए एडवांस दिए थे। शिकायत पर निगरानी टीम ने सत्यापन कराया। सही मिलने पर शनिवार सुबह शिवपुरी में आवास पर जाल बिछाया गया। राशि लेते ही जीएम को पकड़ लिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!