अशोक कुमार की दलसिंहसराय पुलिस द्वारा पिटाई के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी 12 अगस्त को करेगी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
दलसिंहसराय,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),अंचल कमिटी ने पांड़ निवा pसी अशोक कुमार की कथित गिरफ्तारी कर पुलिस हिरासत में मारपीट के विरोध में 12 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय, दलसिंहसराय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना आयोजित करने का ऐलान किया है. इस संबंध में नेत्री नीलम देवी ने बताया कि अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया,जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है.अशोक कुमार की तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें दलसिंहसराय अस्पताल ले जाया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें समस्तीपुर,डीएमसीएच रेफर किया गया.
उन्होंने अशोक कुमार की गिरफ्तारी की न्यायिक जांच करवाने, पुलिस द्वारा कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच,दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई,पीड़ित परिवार को समुचित उपचार एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने कि मांग किया है.