Patna

साथ जीने-मरने की कसम खाई, प्रेमिका के कोर्ट में बयान से मुकरी,प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

हाजीपुर.पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव में शुक्रवार की रात एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान खेसराही गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष 3 भाइयों में सबसे छोटा था और जेसीबी पर ड्राइवर की नौकरी करता था। ग्रामीण अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे आशीष अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत इसकी सूचना पातेपुर पुलिस को दी गई।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक आशीष कुमार एक हफ्ता पहले सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा की नंदिनी नामक अपनी प्रेमिका शादी की थी । इस संबंध में लड़का की मां पुनीता देवी ने बताया कि लड़की के पिता ने मुजफ्फरपुर के सकरा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस उसके बेटा को घर से उठाकर ले गई। उसके बाद पुलिस लड़की को बरामद कर कोर्ट 164 का बयान कराया।

 

परिवार के दबाब में लड़की टूट गई। बयान में पलट गई। लड़की को उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया था। उसके बेटे को पुलिस ने छोड़ दिया। घर आने के बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। टेंशन में था। देर रात वह इस घटना को अंजाम दिया। फांसी लगा उसने आत्महत्या कर ली। देर रात में देखा की लाइन आया हुआ है पंखा नहीं चल रहा है खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से लटका दिख।ा उसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और प्रशासन को सूचित किया मौके पर प्रशासन पहुंची और शव को नीचे उतर कर कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।एफएसएल की टीम पहुंची और सैंपल लिया।

 

पातेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी कि खेसराही गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।लड़की से जो उसका प्रेम प्रसंग कैसे हुई मृतक दरअसल जेसीबी चलाने का कार्य करता था और सकरा थाना क्षेत्र के गनीपुर बेझा गांव में ही चिमनी में जेसीबी चलाता था इस दौरान एक लड़की नंदनी कुमारी से उसको प्रेम प्रसंग हो गया । प्रेम प्रसंग के बाद दोनों 1 हफ्ता पहले भाग गया और लड़की से शादी भी रचाई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!