Dalsinghsarai

बंधन बैंक दलसिंहसराय शाखा ने मनाया 11वां स्थापना दिवस केक काट कर मनाया गया

बंधन बैंक की दलसिंहसराय शाखा में बैंक का 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया गया.इस अवसर पर शाखा को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया और केक काटकर जश्न मनाया गया.कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक आनंद कुमार,सहायक शाखा प्रबंधक आलोक कुमार तिवारी,कैशियर नीतीश कुमार, राजेश पाठक और ज्ञान सागर सहित बैंक के सभी कर्मी मौजूद रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि बंधन बैंक अपने ग्राहकों को बिजनेस लोन, लॉकर सुविधा, सीसी लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहतर ब्याज दर सहित कई सुविधाएं प्रदान कर रहा है.बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरल और बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना है.इस अवसर पर बैंक के ग्राहक कुमार रत्नेश वत्स, बिरजू साह, सुजीत पंडित, बबिता कुमारी, नूतन कुमारी और सुनील सुरेखा भी उपस्थित थे.ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं की सराहना की और बैंक परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।