Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर में राखी मेकिंग एवं मेहंदी रचो प्रतियोगिता का आयोजन

समस्तीपुर.होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की सभी शाखाओं में मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर और दलसिंहसराय के विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक शानदार ‘राखी मेकिंग’ प्रतियोगिता एवं ‘मेहंदी रचो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वर्ग 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता में तथा वर्ग 6 से वर्ग 10 तक की छात्राओं ने ‘मेहंदी रचो’ प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन करते हुए मनमोहक राखियाँ एवं आकर्षक मेहंदी रचना की प्रस्तुति दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अद्व‍ितीय कलात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

 

रंग-बिरंगी आकर्षक राखियों के निर्माण से तथा अद्भुत मेहंदी रचना से पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियाँ तैयार कीं, जिसमें उनकी रचनात्मक सोच साफ नजर आई। छात्र-छात्राओं ने कागज, रंगीन रिबन, मोती, ग्लिटर शीट और पर्यावरण-अनुकूल का सुंदर उपयोग कर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए आकर्षक रक्षा सूत्र तथा मेहंदियों के चित्र बनाए। राखी प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 10 आस्था (वर्ग 4), अंशु (वर्ग 7), श्रेया भारती एवं परिणीता (वर्ग 8), आर्यन (वर्ग 6), आरणा रंजन (वर्ग 6), वैष्णवी रंजन (वर्ग 1), नायसा (वर्ग 3) ने उत्कृष्ट राखियाँ बनाईं।

‘मेहंदी रचो प्रतियोगिता’ में सभी हाउस की छात्राओं में वर्ग 8 की परिणीता, वर्ग 9 की अगस्त्या और वर्ग 10 की दिलशाद ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक मेहंदी के चित्र उकेर कर अपनी उत्तम कलात्मक क्षमता का परिचय दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में राजेन्द्र हाउस विजयी घोषित हुए।

राखी प्रतियोगिता को उत्कृष्ट एवं सफल बनाने में काजल मैम, प्रिया मैम, अमन सर, अणु मैम, मनीषा मैम, रेणू मैम, रंजना मैम की भूमिका सराहनीय रही। ‘मेहंदी रचो’ प्रतियोगिता को सफल बनाने में काजल मैम, रौशन सर, बीभा मैम, अणु मैम, सचिदानंद सर की भूमिका सराहनीय रही।

 

 

मौके पर उपस्थित होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक एवं दरभंगा स्नातक स्तर – बिहार विधान परिषद के भावी उम्मीदवार डॉ० धर्मांश रंजन ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व है।

 

 

इस अवसर पर इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।” विद्यालय के उप-निदेशक श्री आकर्ष रंजन ने कहा कि “किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।” विद्यालय के प्राचार्य श्री अमृत रंजन ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं।”

 

 

 

मेहंदी रचना और राखी मेकिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्राचार्य गंगा नारायण झा ने कहा कि “ऐसे आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करना होता है।” अंत में पूर्व प्राचार्य डॉ० एस० के० अहमद के द्वारा सभी उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर बच्चों में उत्साहवर्द्धन किया गया।अंत में शिक्षण प्रभारी मनीष कुमार ने सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की उनकी सदा सराहनीय भूमिका के लिए धन्यवाद ज्ञापन कर बच्चों के कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *