Samastipur

विभूतिपुर में ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला, चेहरे पर एसिड फेंका,गहने लूटे

Samastipur : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट बाजार स्थित ओम ज्वेलर्स के संचालक गोपाल साह पर बदमाशों ने दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि पहले उनके साथ मारपीट की गयी और फिर चेहरे पर एसिड फेंक दिया गया. घटना में उनका चेहरा और दाहिनी आंख बुरी तरह झुलस गयी. गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दुकान में घुसकर शुरू कर दी मारपीट

पीड़ित की पत्नी कल्पना कुमारी ने विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय गोपाल साह अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान पूर्व से चले आ रहे विवाद और रंजिश को लेकर नामजद आरोपी गोलू कुमार, कुणाल कुमार, जेपी साह, अनिल साह, प्रियांशु कुमार, संजीत कुमार और विशाल कुमार समेत चार-पांच अज्ञात लोग दुकान में घुस गये.आरोप है कि दुकान में घुसते ही सभी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

 

लोहे के पंच से किया हमला, फिर चेहरे पर फेंका एसिड

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि संजीत कुमार ने हाथ में पहने लोहे के पंच से गोपाल साह के कमर, पेट और सिर पर हमला किया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.इसी दौरान गोलू कुमार ने उनके चेहरे पर एसिड फेंक दिया. एसिड से उनका चेहरा और दाहिनी आंख बुरी तरह झुलस गयी. घायल होकर गोपाल साह जमीन पर गिर पड़े.

 

सोने-चांदी के गहने लूटने का आरोप

परिजनों के अनुसार, हमले के बाद आरोपियों ने दुकान से करीब 70 हजार रुपये मूल्य की चांदी की पांच जोड़ी पायल और करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की नथमुनी ले ली.सके अलावा दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान करने का भी आरोप लगाया गया है.

 

गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल साह को विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

 

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.घटना को लेकर गोपाल साह की पत्नी कल्पना कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है. विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।