Samastipur

प्रेम प्रसंग में हत्या मामले में फरार पांच आरोपियों के घर पर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर.मुफ्फसिल पुलिस ने जस्सी हत्या कांड के फरार पांच आरोपियों के विरुद्ध 29 अगस्त को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। बता दें कि इसी वर्ष 8 फरवरी की शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर वार्ड 15 निवासी सरस्वती चरण पासवान के पुत्र सतीश कुमार उर्फ जस्सी (18) का शव फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों के अनुसार, जस्सी का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए मुफ्फसिल थाना में एफआईआर दर्ज कराया था।

 

इसमें अजीत पासवान, सबिता देवी, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, ऋतिक कुमार, बीरो पासवान, किशन कुमार एवं बीरो पासवान की पत्नी रामकली देवी व अन्य तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।