Samastipur

सड़क दुर्घटना में दलसिंहसराय की महिला की मौत:भाई को राखी बांध घर लौटते समय हादसा 

समस्तीपुर के सरैया पुल स्थित पेड़ा चौक के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई को राखी बांधने गई थी। मृतका की पहचान दलसिंहसराय के मुख्तियारपुर वार्ड-5 निवासी अनिल कुमार की पत्नी रीना देवी (48) के रूप में हुई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका के बेटे मृत्युंजय कुमार ने बताया कि राखी पर ननिहाल गया था। मामा को राखी बांधने के बाद मेरे साथ मां घर लौट रही थी। रास्ते में फोर व्हीलर के तेज रोशनी के कारण बाइक असंतुलित हो गई। मां जमीन पर गिर पड़ी, जिसके चलते सिर में काफी चोटों आई। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया।

 

वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *