दलसिंहसराय:भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा चकबहाउद्दीन पहुंची, 1 सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान
दलसिंहसराय,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के तहत *आज दिनांक 10.8.2026* को दलसिंहसराय अंचल के *चकबहाउद्दीन* में पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा का नेतृत्व *शाखा सचिव कामरेड जगदेव दास* एवं *तिरपित राय* ने किया। पदयात्रा *वार्ड-5* से शुरू होकर *वार्ड-6* होते हुए *वार्ड-1 चकबहाउद्दीन* पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता *जगदेव दास* ने की।
सभा को संबोधित करते हुए *पार्टी कार्यकारिणी सदस्य रामविलास शर्मा* ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी पदयात्रा केंद्र सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए की जा रही है। उन्होंने *1 सितंबर 2026* को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली *”बदलाव जरूरी है” रैली* में किसान-मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि *23 एवं 24 अगस्त 2026* को *अखिल भारतीय बीड़ी सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन* दलसिंहसराय में होने जा रहा है। इसमें बीड़ी मजदूरों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
सभा को *शंकर राम, तिरपित राय, सुरेंद्र कुमार सिंह, श्याम सिंह, रामसागर सिंह* आदि ने भी संबोधित किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
