Dalsinghsarai

स्टेट क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दलसिंहसराय का बेटा दिव्य दीपल ने जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया मान, बधाई 

दलसिंहसराय,शहरी क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी निवासी दिव्य दीपल ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

7 से 9 अगस्त 2026 तक पटना में आयोजित 38वीं बिहार स्टेट क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में 16 वर्षीय दिव्य ने सब जूनियर 74 किलोग्राम क्लासिक वर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

 

दिव्य ने तीनों स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें स्क्वाट 192.5 किलोग्राम,बेंच प्रेस 125 किलोग्राम,डेड लिफ्ट 200 किलोग्राम है.कुल मिलाकर दिव्य ने 517.5 किलोग्राम भार उठाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया.बिहार स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक मेहता ने दिव्य को गोल्ड मेडल प्रदान किया.समारोह का उद्घाटन खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया था.

 

निकसपुर के मूल निवासी दिप्तोश चौधरी एवं शिक्षिका दीपा रानी के पुत्र तथा अवधेश चौधरी व मंजू कुमारी के पौत्र दिव्य 12वीं के छात्र हैं.

 

उन्होंने स्थानीय जिम में रोजाना कड़ी प्रैक्टिस कर यह उपलब्धि हासिल की है.दिव्य का लक्ष्य अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर गोल्ड जीतना है.इसके लिए वह अनुशासन के साथ प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं.इससे पूर्व भी दिव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अवार्ड जीत चुके हैं.दिव्य की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!