Dalsinghsarai

शकुंतला टीवीएस में लोन मेला सह एक्सचेंज ऑफर का विधायक ने किया शुभारंभ

दलसिंहसराय।टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस परिसर में सोमवार को लोन मेला सह एक्सचेंज ऑफर का विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक मेहता ने फीता काटकर किया. विधायक श्री मेहता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्राहकों को एक ही स्थान पर वाहन खरीदारी, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर एवं आसान ऋण सुविधा का लाभ मिलता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने शकुंतला टीवीएस द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए आयोजित किए गए इस मेले की सराहना की.कार्यक्रम के दौरान वाहन खरीदने वाले ग्राहकों में उमेश प्रसाद सिंह एवं विनोद पासवान को अतिथियों द्वारा नई गाड़ियों की चाबी सौंपी गई.

 

 

शकुंतला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने बताया कि लोन मेला सह एक्सचेंज ऑफर के दौरान ग्राहकों को दोपहिया वाहन खरीदने पर आकर्षक एक्सचेंज सुविधा, आसान फाइनेंस एवं ऋण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.ग्राहकों को उनकी आवश्यकता एवं बजट के अनुसार उपयुक्त वाहन एवं फाइनेंस विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!