Dalsinghsarai

बाल ज्ञान दर्पण विद्यालय पत्रिका का हुआ भव्य लोकार्पण,विद्यालय पत्रिका विद्यालय का दर्पण होती है

दलसिंहसराय। विद्यालयी शिक्षा में रचनात्मकता एवं सृजनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बाल ज्ञान दर्पण’ विद्यालय पत्रिका का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पत्रिका का लोकार्पण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दलसिंहसराय, डॉ. प्रभात रंजन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “विद्यालय पत्रिका विद्यालय का दर्पण होती है।” इसमें विद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्तियों की झलक देखने को मिलती है।

डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि विद्यालय पत्रिका बच्चों की रचनात्मकता एवं सृजनशीलता को पल्लवित-पुष्पित करने का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए एक नया मंच मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पत्रिका के संपादक एवं प्रधान शिक्षक अमरेश कुमार ने बताया कि ‘बाल ज्ञान दर्पण’ को डिजिटल एवं प्रिंट—दोनों माध्यमों में प्रकाशित किया गया है। पत्रिका में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की रचनाओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनाओं को मंच प्रदान करने से उनमें आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल और सृजनात्मक सोच का विकास होगा।

समारोह को राजकीय पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक राम अनुराग झा, संजीत कुमार चौधरी, अमरेश कुमार एवं मो. मेराज आदि ने संबोधित किया।

 

 

 

वक्ताओं ने विद्यालय पत्रिका के प्रकाशन को बच्चों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मो. मेराज ने अपने हाथों से बनायी हुई सुंदर स्केच चित्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन को भेंट किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम मे ज्योति सिंह, शुभम कुमार, लालसा कुमारी, इशरत परवीन, सारिका कुमारी, तृप्ति कुमारी, शालिनी भारती, शशि चंद्र भूषण, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

‘बाल ज्ञान दर्पण’ का प्रकाशन विद्यालयी शिक्षा में बच्चों की प्रतिभा को मंच देने तथा उन्हें लेखन एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!