Samastipur

समस्तीपुर: शास्त्रीय संगीत उत्सव में नन्दा के शिष्यों ने बिखेरा ओडिसी नृत्य का जलवा

समस्तीपुर जिला के पूसा में भारतीय शास्त्रीय संगीत के अग्रणी और आधुनिक हिंदुस्तानी संगीत नोटेशन सिस्टम के जनक पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की 166वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर जिले के पूसा में एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया गया. जगमोहन विद्यापति कॉलेज ऑफ आर्ट एंड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में ‘संगीतांजलि’ नामक शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन हुआ, जहां संगीत प्रेमियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला. इस गरिमामयी समारोह ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस भव्य समारोह में चार चांद लगाते हुए प्रसिद्ध प्रशिक्षिका ए. नन्दा के हार शिष्यों ने ओडिसी नृत्य की बेहद शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति दी. युवा कलाकारों की सधी हुई मुद्राएं, लयबद्ध पदचाप और भाव-भंगिमाओं ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभावान शिष्यों में शिवन्या, अनुग्या, अहान्य, अनिका, आरोही, अनुष्का, अभिष्री, अपर्णा और अभिष्री सिंह शामिल रहीं. बच्चों की इस लाजवाब कलाकारी ने ओडिसी नृत्य की प्राचीन परंपरा को जीवंत कर दिया.

 

प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर कलाकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के सफल और आकर्षक समापन पर संस्थान की ओर से सभी ओडिसी नर्तक शिष्यों को उनकी उत्कृष्ट कला और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया. प्रशिक्षिका ए. नन्दा के मार्गदर्शन में तैयार हुए इन सभी प्रतिभावान बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए. इस आयोजन से न केवल युवा कलाकारों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र में शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रति नई पीढ़ी का रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!