Patna

हाईस्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह,टॉप-15 विद्यार्थियों को मिला विशेष सम्मान

मुजफ्फरपुर।सतवरिया। उच्च विद्यालय सतवरिया में दशम वर्ग के विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से NowExpress टीम की ओर से टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टेस्ट में विद्यालय के दशम वर्ग के कुल 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा के उपरांत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

आयोजक टीम के शुभम बाबा, शिवरंजन कुमार और आशीष मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई गई थी। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-15 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यार्थियों को भी मेडल और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

 

 

प्रतियोगिता में गोलू कुमार ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय तथा अमृता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों सहित टॉप-15 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह का मंच संचालन प्रकाश कुमार ने किया। मौके पर विजय राव, सतीश शुक्ला, अम्बुज ठाकुर, सौरव ठाकुर, उदय मिश्रा, जितेन्द्र कुमार और एहतेशाम इब्राहिम समेत विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।