Samastipur

बाया नदी में डूबने से युवक की मौत:विद्यापतिनगर में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनूआ गांव में रविवार दोपहर बाया नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खनूआ निवासी सुरेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र दिलवर पासवान के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, दिलवर पासवान रविवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ बाया नदी में स्नान करने गया था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि युवक की मौत बाया नदी में डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बरसात के मौसम में बाया नदी का जलस्तर बढ़ने और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बनने के कारण नदी में स्नान करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!