Dalsinghsarai

छोटी गुदरी में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर हुई बैठक,पीसीसी से सड़क निर्माण की हुई मांग

दलसिंहसराय,नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-12 छोटी गुदरी में नाला निर्माण के बाद सड़क को लेकर चल रहे विवाद पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में तय किया गया कि हनुमान मंदिर से गोलापट्टी तक पीसीसी यानी सादा सीमेंट कंक्रीट सड़क का ही निर्माण कराया जाएगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष आभा सुरेखा के प्रतिनिधि पार्षद सुशील कुमार सुरेखा, वार्ड-12 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र राउत के साथ छोटी गुदरी के स्थानीय लोग अजय शंकर प्रसाद, सूर्य नारायण लाल, महेश प्रसाद, आदर्श कुमार गुप्ता, प्रिंस राज, कुमार वैभव, सौरव कुमार, सद्दाम हुसैन, मनीष कुमार, भारत भूषण, मुस्तकीम, अजय भूषण, श्याम रजक एवं कई दुकानदार उपस्थित थे.

 

 

 

दुकानदारो ने बताया कि नाला निर्माण के बाद इस क्षेत्र में कवर ब्लॉक से सड़क बनाने की बात चल रही थी.लेकिन छोटी गुदरी दलसिंहसराय का सबसे पुराना और व्यस्त बाजार है. यहां दिनभर में हजारों बाइक, कार और भारी वाहन गुजरते हैं.

लोगों का तर्क था कि अगर कवर ब्लॉक लगाया गया तो यह सड़क 6 महीने भी नहीं चल पाएगी और टूट जाएगी.

 

 

दलसिंहसराय के कई इलाकों में पहले से ही कवर ब्लॉक वाली सड़कें टूट चुकी हैं.लंबी चर्चा के बाद बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में पीसी सड़क का ही निर्माण होगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे और लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो.स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि इस निर्णय को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!