Dalsinghsarai

उपकारा दलसिंहसराय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दलसिंहसराय,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति,दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को उपकारा,दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित करना था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता आकाश कुमार ने बंदियों को प्ली बार्गेनिंग एवं समझौता योग्य अपराध के कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने बताया कि पात्र मामलों में इन प्रावधानों के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं प्रभावी बनाया जा सकता है.साथ ही बंदियों को यह भी बताया गया कि किन परिस्थितियों में इन कानूनी प्रावधानों का लाभ लिया जा सकता है.

 

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, लोक अदालत तथा अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी भी दी गई.बंदियों को उनके अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया.कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार सिंह एवं उपकारा अधीक्षक त्रिभुवन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!