Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में 5 करोड़ की कला भवन एवं धर्मशाला परियोजना को मिली रफ्तार,निर्माण स्थल का हुआ सीमांकन

दलसिंहसराय। श्री राम जानकी हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड एवं विजुअल आर्ट फाउंडेशन कला केंद्र, भगवानपुर चकशेखू द्वारा प्रस्तावित कला भवन एवं धर्मशाला निर्माण परियोजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निर्माण स्थल का अंचल अमीन द्वारा विधिवत सीमांकन (नापी) कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क समर आर्ट कैंप के समापन समारोह में भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹5 करोड़ उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

 

इसी घोषणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से गृह राज्य मंत्री के प्रतिनिधि, श्री राम जानकी हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड तथा विजुअल आर्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में परियोजना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके क्रम में अब निर्माण स्थल का सीमांकन कराया गया है।

 

भूमि का सीमांकन अंचल अमीन रंजीत पासवान द्वारा किया गया। सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब परियोजना की आगामी प्रशासनिक एवं निर्माण संबंधी प्रक्रियाएं प्रारंभ की जाएंगी।

 

इस मौके पर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी, सचिव चंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय सोनी,सलाहकार मुकेश ठाकुर, हरिओम प्रसाद, रामचंद्र साह, मो० सूलेमान , डॉ. संजीव प्रकाश, उत्सव जयसवाल,श्रीराम सोनी, सोहन साह,ललन साह,आशीष कुमार, उज्जवल प्रकाश, अमित मालाकार, जयंत सर्राफ, विक्की सोनी, विशाल सोनी,हेमंत आनंद, सज्जन कुमार, मोती कुमार, चंदन जयसवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!