दलसिंहसराय:ग्रामीण परिवार पर होल्डिंग टैक्स लगाने के विरोध में करेंगे धरना प्रदर्शन
दलसिंहसराय,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी दलसिंहसराय–विद्यापति लोकल कमिटी की बैठक रामसेवक राय की अध्यक्षता में बसढ़िया में संपन्न हुई. जिसमें विधायक अजय कुमार तथा राज्य कमिटी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे.बैठक में राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार पर 1200 होल्डिंग टैक्स लगाने की मुख्यमंत्री की घोषणा, बड़े पैमाने पर राशन कार्ड से नाम काटे जाने,सभी प्रकार के वाहनों से टोल टैक्स वसूली तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई.
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को आर.बी. कॉलेज के मैदान में पार्टी के सभी जनसंगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा शिक्षा सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा.
इसके अतिरिक्त, 27 जुलाई को दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय तथा 28 जुलाई को विद्यापति प्रखंड कार्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.
वहीं, 10 अगस्त को विभिन्न जनमुद्दों पर व्यापक जनभागीदारी के साथ जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा.बैठक में अंचल सचिव नीलम देवी, बिधानचंद्र, महेंद्र सिंह, रामनारायण सिंह, अर्जुन राय, रंजीत राय, ललिता देवी, कुन्दन पासवान, सदानंद सिंह एवं रामनरेश दास सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
