आज का मौसम:बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट:अगले 24 घंटे में हेवी रेन की चेतावनी
पटना.मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। खगड़िया और पटना के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। बेगूसराय में बादल छाए हैं।विभाग ने 28 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। बीच-बीच में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उमस लोगों को परेशान करेगी।
बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जुलाई से बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के साथ मानसून फिर एक्टिव होगा।15 से 19 जुलाई के बीच उत्तर और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 Kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।राज्य में मानसून सीजन के दौरान अबतक 161.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि 301.5 मिमी होनी चाहिए थी। यानी, बिहार में अब भी 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है.
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में उमस बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। शाम के समय कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
14 जुलाई- सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर में तेज बारिश की संभावना है।
15 जुलाई- कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
मानसून फिर क्यों हुआ कमजोर
पिछले कुछ दिनों से बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसकी मुख्य वजह मानसून ट्रफ का बिहार से उत्तर की ओर हिमालय की तराई में खिसक जाना है।साथ ही, बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही है। यही कारण है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश नहीं हो रही है। बारिश की कमी से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
कब फिर सक्रिय होगा मानसून?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ दोबारा दक्षिण की ओर सक्रिय हो सकता है।अगर यह सिस्टम मजबूत होता है तो 16-17 जुलाई से बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।इसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
