Samastipur

समस्तीपुर:हत्याकांड में फरार पूर्व एमएलसी का देवर गिरफ्तार:हथियार और कारतूस भी बरामद

समस्तीपुर में पुलिस ने आरजेडी की पूर्व एमएलसी रोमा भारती के देवर विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय को सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। सहयोगी मोहनपुर वार्ड 43 मोहल्ला के कमलेश कुमार का बेटा पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार है।पुलिस रिकॉर्ड में विमलेश नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला में वर्ष 2010 में हुए सिनेमा हॉल कारोबारी अंटू इस्सर के भाई की हत्या मामले में आरोपी था। पिछले 16 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार रात वह अपने सहयोगी के साथ भगवानपुर देसूआ रैक प्वाइंट पर अपराधिक घटना की साजिश रचने के लिए गया था। लौटने के दौरान सूचना पर पुलिस ने महादेव चौक के पास कार्रवाई की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस को देखकर भाग रहे थे

 

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विमलेश अपने सहयोगी के साथ भगवानपुर देसूआ रेलवे स्टेशन पर किसी घटना की साजिश रचने के लिए गया है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर वह वापस लौट रहा था। कोरबद्धा महादेव स्थान के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग लगाई। स्कार्पियों और एक कार को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान वाहन से पांच बदमाश कूद कर फरार हो गए। जबकि विमलेश और पल्लव की तलाशी ली गई तो उसके पास से रिवाल्वर और गोली बरामद किया गया।

 

16 साल पहले 2010 में विमलेश के साथ ही उसके भाई और सहयोगी पर चर्चित सिनेमा हॉल कारोबारी लोजपा रामविलास नेता अंटू इस्सर के भाई अजितेश कुमार उर्फ लंबू की गोली मार कर हत्या का आरोप लगा था।अंटू इस्सर को निशाना बनाया गया था लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। जबकि उसके साथ घर से सिनेमा हॉल आ रहे अजितेश को गोली लग गई थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!