sportsSamastipur

सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रयागराज बना चैंपियन

समस्तीपुर।पटोरी,जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम, शाहपुर पटोरी में खेला गया ‘सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे & नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ शानदार अंदाज़ में संपन्न हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरे टूर्नामेंट में प्रयागराज की टीम ने शानदार खेल, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया। फाइनल में भी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को मात दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम प्रयागराज को हार्दिक बधाई दी गई। वहीं उपविजेता टीम को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस सफल आयोजन को यादगार बनाने में सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, अंपायरों, कमेंटेटरों, सहयोगियों, प्रायोजकों, मीडिया कर्मियों और हजारों की संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों का अहम योगदान रहा। “खेल का जुनून, पटोरी की शान – सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 ने फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का एक उत्सव है।

#SureshSharmaMemorialCup2026 #ChampionPrayagraj #PatoriCricket #DayNightCricket #SamastipurSports #CricketTournament #BiharCricket #JannayakKarpuriThakurStadium #ShahpurPatori #CricketFinal #पटोरी_क्रिकेट #प्रयागराज_चैंपियन

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!