Begusarai

बेगूसराय में चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पीटा, फिर छोड़ दिया

बेगूसराय.बखरी.बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घरेलू सामान चोरी कर ले जा रहे चोर को पकड़कर पेड़ में बांध पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर में एसटीएफ जवान के घर चोरी कर ठेले पर ले जाए जा रहे सामान के साथ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।बताया जाता है कि मोहनपुर वार्ड-1 में मंगलवार को चोरी की एक घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि एसटीएफ में कार्यरत सुभाष कुमार के घर से इन्वर्टर और अन्य घरेलू सामान चोरी कर एक व्यक्ति ठेले पर लेकर भाग रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया।ग्रामीणों के अनुसार, ठेले पर एक पानी का मोटर भी मिला, जिसे सोनमा गांव से चोरी किया गया बताया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद लोगों की भीड़ ने आरोपित को हनुमान मंदिर के समीप पीपल के पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी।पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम राम कुमार तथा घर सलौना बताया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे छोड़ दिया।घटना की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि किसी व्यक्ति पर चोरी का आरोप है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पुलिस के माध्यम से होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या सार्वजनिक रूप से दंड देना कानून के दायरे में नहीं आता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!