Patna

हाजीपुर में महिला से साइबर ठगी के 50 हजार वापस:बिजली बिल अपडेट के नाम पर..

हाजीपुर में साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से उड़ाए गए 50 हजार रुपये साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस करवा दिए हैं। यह राशि बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी गई थी.नगर थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी, बागमली निवासी हिना परवीन के साथ यह घटना 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 8:28 बजे हुई। उनके भाई शाहनवाज के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सीए नंबर अपडेट करने को मांगे 100 रुपये

 

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि बिजली बिल का सीए नंबर अपडेट नहीं है और इसे अपडेट करने के लिए 100 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद आरोपी ने हिना के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से ‘इलेक्ट्रिसिटी बिल अपडेट एपीके’ नामक एक लिंक भेजा।

 

हिना के घर में हाल ही में नया मीटर लगा था, जिसके कारण उन्हें कोई संदेह नहीं हुआ। उन्होंने यूटीआई के जरिए 100 रुपये का रिचार्ज किया। रिचार्ज करते ही उनका फोन हैंग हो गया। कुछ देर बाद जब फोन सामान्य हुआ, तो उन्होंने पाया कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 100 रुपये के साथ 50,000 रुपये भी कट गए थे।

 

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

 

ठगी का एहसास होते ही हिना ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के कुछ समय बाद उन्हें 50 हजार रुपये की राशि होल्ड होने का मैसेज भी प्राप्त हुआ। साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया और ठगी गई पूरी 50 हजार रुपये की राशि को होल्ड कराकर पीड़िता के खाते में वापस करवा दिया।पैसे वापस मिलने पर पीड़िता हिना परवीन ने साइबर थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!