समस्तीपुर:चाकू मारकर हत्या के 72 घंटे के अंदर बंगरा पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार,प्रयुक्त चाकू बरामद
समस्तीपुर: बंगरा थाना क्षेत्र के गदरोपुर गांव में आपसी विवाद में चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने 72 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। गदरोपुर में आपसी विवाद के कारण मारपीट के दौरान मो० सद्दाम उम्र 35 वर्ष, पिता मो० गफ्फार, साकिन गदरोपुर, थाना बंगरा, जिला समस्तीपुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस संबंध में बंगरा थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 08.07.26 धारा 103(1)/3(5) B.N.S. दर्ज किया गया।कांड के त्वरित उद्भेदन, साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी हेतु SIT का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1. मो० महबूब अली, पिता मो० इत्तलाफ, 2. मो० जाकिर, पिता मो० इत्तलाफ और 3. मो० एहसान, पिता मो० नोशाद, सभी साकिन गदरोपुर, थाना बंगरा, जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मो० महबूब अली की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।
*शव का पोस्टमार्टम, आगे की कार्रवाई जारी*
घटनास्थल का निरीक्षण FSL टीम से कराया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल समस्तीपुर से कराया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
*छापेमारी दल में शामिल अधिकारी*
इस कार्रवाई में पु०अ०नि० पंचम कुमार, थानाध्यक्ष बंगरा थाना, पु०अ०नि० अमित रंजन, सं०अ०नि० पंकज कुमार, सं०अ०नि० अजय कुमार और सशस्त्र बल बंगरा थाना की टीम शामिल थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
