Samastipur

समस्तीपुर:3 दिन से लापता युवती ने पड़ोसी से की शादी:परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

समस्तीपुर।रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव से लापता हुई एक युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। तीन दिनों से लापता सपना कुमारी ने अपने पड़ोसी निक्कू कुमार से शादी कर ली है। परिजनों को शादी के फोटो और वीडियो भी मिले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, रहुआ निवासी रामबली सहनी की पुत्री सपना कुमारी पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। बेटी के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रोसड़ा थाना में युवती की बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया था।

 

इसी बीच, परिजनों को सूचना मिली कि सपना कुमारी ने अपने पड़ोस में रहने वाले बाउन यादव के पुत्र निक्कू कुमार के साथ शादी कर ली है। इस शादी से संबंधित फोटो और वीडियो भी परिजनों को प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

 

फिलहाल, पुलिस परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती अपनी इच्छा से गई है या किसी अन्य परिस्थिति में घर से निकली थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जारी हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!