Samastipur

समस्तीपुर ओवर ब्रिज का काम अब 3 शिफ्ट में चलेगा:15 अगस्त तक काम पूरा करने का टारगेट

समस्तीपुर शहर की लाइफ लाइन ओवर ब्रिज पर मरम्मत का कार्य अब 3 शिफ्टों में होगा। यानी राउंड द क्लॉक पुल पर काम चलता रहेगा। जिला प्रशासन के आदेश के बाद निर्माण एजेंसी के कर्मी ने मंगलवार रात से काम करना शुरू कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके लिए निर्माण एजेंसी के कर्मियों की 16-16 की टीम बनाई गई है। हर टीम के साथ एक अभियंता और सुपरवाइजर को लगाया गया है। ताकि समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा किया जा सके। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुल मरम्मत कार्य हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा करना है। जिसके लिए तीन शिफ्टों में कार्य कराया जा रहा है। पुल पर पैदल चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है, ताकि कार्य करने वाले कर्मियों को परेशानी नहीं हो।

 

क्या-क्या काम होना है

 

एक्सपेंशन जॉइंट (Expansion Joints) का पूर्ण प्रतिस्थापन कराया जाना है। यह पुल के स्लैब और गर्डर को जोड़ने वाला हिस्सा होता हैं, जो तापमान और भारी वाहनों के दबाव से होने वाले फैलाव-सिकुड़ाव को संभालते हैं। ये काफी क्षतिग्रस्त हो चुके थे जिसे बदला जाना बहुत जरूरी था। फैलाव-सिकुड़ाव बाद होने पर पुल के क्रैक होने का खतरा बना रहता है।

 

पुल के डेक (सड़क वाले हिस्से) की आवश्यक मरम्मत और समतलीकरण करना है। पुल का कंकरीट पूर्ण रूप से जर्जर हो गया था। जिससे लोगों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। पुल के स्लैब और गर्डर के बीच लगे पुराने जॉइंट पूरी तरह खराब हो चुके हैं, इसलिए इन्हें नए जॉइंट से बदला जाएगा।

 

इस पुल की सड़क जहां उखड़ गई है। उसे ठीक किया जाएगा। जिन स्थानों पर कंक्रीट टूट गई है या स्टील में जंग लगी है, उनकी मरम्मत की जाएगी। पुल पर बारिश का पानी नहीं अटके इसकी व्यवस्था करना है। ताकि बारिश का पानी पुल पर जमा न हो। इसके साथ ही सुरक्षा बैरियर और रेलिंग की को ठीक करना है।

 

रोसड़ा, बेगूसराय, दरभंगा, पटना और मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली बसों के लिए अलग-अलग अस्थायी स्टैंड बनाए गए हैं। शहर में जाम से बचने के लिए कई स्थानों पर वन-वे व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि लोग जाम में नहीं फंसे।

 

रोसड़ा-बेगूसराय के लिए बस हाउसिंग बोड मैदान से खुलेगी

 

बेगूसराय और रोसरा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड मैदान में कर दी गई है। वहीं वैसे वाहन जो रोसरा की ओर से आएंगे और उन्हें मुजफ्फरपुर की ओर जाना है तो वह कन्हैया चौक से जितवारपुर बुल्लेचक रेलवे गुमती पारकर महादेव चौक निकलेंगे। वहां से वह संत कबीर कॉलेज होते हुए मोहनपुर रोड में आ सकते हैं।

 

इसके अलावा वह सीधा महादेव चौक से निकलकर एनएच-28 पर जा सकते हैं। कलेक्ट्रेट और मोहनपुर की ओर रहने वाले लोग जिन्हें समस्तीपुर कॉलेज, प्रखंड कार्यालय जाना है वह अटेरन चौक रेलवे गुमती होते हुए सोनेलाल ढाला, सेंत पॉल स्कूल होते हुए हसनपुर रोड में निकलेंगे।

ताजपुर रोड और धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को बाजार की ओर जाना होगा तो वह धर्मपुर चौक होते हुए बाईपास सड़क पासवान चौक के पास निकलेंगे और वहां से मगरदही घाट होते हुए अंदर बाजार आ सकते हैं। कर्पूरी बस पड़ाव से मुजफ्फरपुर, पटना के लिए बस खुलेगी। दरभंगा के लिए बस की व्यवस्था मथुरापुर में की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!