Muzaffarpur

डीएम ने निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का किया निरीक्षण,समय पूर्व पूर्ण करने का दिया निर्देश 

मुजफ्फरपुर। शिवहर।पुरनहिया : डीएम प्रतिभा रानी ने बखार चंडिहा स्थित निर्माणाधीन बिजलीघर (पावर सब स्टेशन) का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.डीएम ने निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ इंजीनियर को कार्य में तेजी लाने के साथ निर्धारित समय अवधि से पूर्व ही पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य हर हाल मे पूर्ण करने का निर्देश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिजलीघर के निर्माण मे गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो.इसके लिए निर्माण एजेंसी को विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने का कड़ा निर्देश दिया.साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत को अपने स्तर से निर्माण कार्य का नियमित रूप से सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया.ताकि कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे.कहा की पावर सब स्टेशन के बन जाने से क्षेत्र क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा.निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे,

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!