Muzaffarpur

यात्री बस से पुलिस ने साढ़े पांच किलो गांजा के साथ एक को किया गिरफतार 

मुजफ्फरपुर।फुलपरास। नरहिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात भुतहा चौक पर एक यात्री बस से साढ़े पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफतार किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान सुपौल जिला के भपटियाही निवासी अर्जून कुमार के रूप में हुई है और इनके निशानदेही पर भपटियाही निवासी संतोष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी है उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि सुपौल से पटना जाने वाले मां रुकमन्ती नामक यात्री बस में एक युवक बैंग में गांजा लेकर सिमराही में सवार हुआ है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम द्वारा भुतहा चौक पर पहुंचकर उक्त यात्री बस को कुछ देर इंतजार किया। तभी मजिस्ट्रेट के रूप में लौकही के सीओ अमर कुमार चौधरी भी पहुंच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मजिस्ट्रेट के उपस्थित भुतहा चौक पर बस पहुंचते ही चालक और खलासी को सूचना देते हुए पुलिस टीम ने बस को विधिवत तलाशी शुरू किया गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक इधर उधर झांकने लगा तो पुलिस टीम को उनपर संदेह हुआ तो उनकी पीठ पर बैंग को तलाश करने पर प्लास्टिक में बांधा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को वजन करने पर 5.5 किलो हुई है।

 

 

 

गांजा के गिरफ्तार युवक को से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मेरे गांव का ही संतोष कुमार पिता बलराम मेहता ने यह गांजा दिया और बोला कि पटना के जीरो माइल के पास गांव के ही दुसरा लड़का आकर गांजा ले जाएगा। थानाध्यक्ष ने गांजा के साथ गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी टीम में सिपाही विकास पासवान, महिला सिपाही सोनी कुमारी,पुनम कुमारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!