Muzaffarpur

दलित बस्ती जलजमाव से घिरी,आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी में उतरकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर।मोतिहारी, तुरकौलिया. प्रखंड की बिजुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दलित बस्ती में जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बस्ती के चारों ओर जमा गंदे पानी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. गलियों में पानी भरे रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित है, वहीं मच्छरों और संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थिति यह है कि बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं को रोजमर्रा के काम करने और बुजुर्गों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. नाला नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक निकल नहीं पाता है. ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है. बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की. प्रदर्शन में सुरेन्द्र पासवान, मीना देवी, दुःखी पासवान, शंभू पासवान, गायत्री देवी, पूनम देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.

ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. लोगों ने प्रशासन से अपील की कि दलित बस्ती की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए और जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उन्हें जलजमाव से राहत मिल सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!