बागमती एवं लालबकेया नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी,लोग परेशान
मुजफ्फरपुर।पताही . नेपाल एवं जिले में हो रही बारिश से बागमती एवं लालबकेया नदी के जलस्तर में धिरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है . बागमती नदी में आई बाढ़ का पानी नदी के पेटी से ऊपर निकल खेत एवं निचले हिस्से की तरफ फैल रहा है .
बागमती एवं लालबकेया नदी में बढ़ रही जलस्तर एवं संभावित बाढ़ को लेकर बागमती परियोजना शिवहर द्वारा बेलवाघाट से देवापुर , खोरीपाकर तक तटबंध पर एवं जल संसाधन विभाग मोतिहारी द्वारा खोरीपाकर से महमतपुर , सपही से गुआवरी तक सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है . साथ ही तटबंध पर बोरा में बालू भर स्टॉक किया जा रहा है . सीओ नितेश रंजन सेठ ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर पर नजर रखा जा रहा है . हल्का कर्मचारी एवं चौकीदार को नदी के जलस्तर पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है