Samastipur

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, चार गंभीर घायल:दूध वैन ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर

समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। देवनपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के समीप रोसड़ा-बहेरी मुख्य मार्ग पर एक दूध वैन ने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वैन चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान दूध वैन के चालक आयुष, कामिनी देवी, रामनारायण राउत और मनोज पंजियार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। कामिनी देवी का पैर टूट गया है, जबकि चालक आयुष और अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूध वैन तेज रफ्तार में थी और चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

 

सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दूध वैन और खड़ी गाड़ी दोनों को जब्त कर थाने भेज दिया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने रोसड़ा-बहेरी मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, नियमित गश्त बढ़ाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!