Samastipur

विभूतिपुर में किन्नर समाज ने दिखाई इंसानियत पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री

समस्तीपुर.विभूतिपुर.प्रखंड के विभूतिपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत माधोपुर वार्ड 8 में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित पांच परिवारों की मदद के लिए किन्नर समाज आगे आया। सुमन किन्नर के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों के बीच खाद्यान्न, कपड़े और अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अग्निकांड में राम पुकार महतो, बैजनाथ कुमार महतो, शिवनाथ कुमार महतो, तुलसी कुमार महतो एवं अमरनाथ कुमार महतो के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। आग में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत दैनिक उपयोग का अधिकांश सामान नष्ट हो गया, जिससे करीब 25 लोग प्रभावित हुए। राहत सामग्री में चावल, दाल, आलू, सोयाबीन, चूड़ा, चीनी, नमक, कपड़े सहित अन्य जरूरत की वस्तुएं शामिल थीं। इस अवसर पर गुंजन, प्रीति, मुकेश सदा और शंभू पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।

 

राहत वितरण के दौरान किन्नर समाज की सदस्य ने कहा कि वे समाज से सहयोग लेकर अपना जीवनयापन करते हैं और जब किसी परिवार पर ऐसी विपत्ति आती है तो उनका भी दायित्व बनता है कि वे दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि उनकी सहायता भले छोटी हो, लेकिन इससे पीड़ित परिवारों को यह भरोसा मिलेगा कि समाज उनके साथ है। सुमन किन्नर ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और संकट की घड़ी में हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!