Samastipur

समस्तीपुर:पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमलता जदयू की प्रदेश सचिव नियुक्त

समस्तीपुर।जदयू ने मोहिउद्दीननगर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-23 की सदस्य और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर प्रेमलता ने बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगी। प्रेमलता ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात भी कही।

 

प्रेमलता ने आगे कहा कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। साथ ही, वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

 

प्रेमलता को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अश्वमेघ देवी, मोहिउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, मिथिलेश झा, धर्मेंद्र राय, राणा संजीव, राणा विष्णु, सुरेंद्र राय, राजीव सिंह, राम कुमार सिंह, धर्मेंद्र साह सहित कई जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इन सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!