Muzaffarpur

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से एक बालिका को अमेरिकी दंपत्ति को सौंपा गया

मुजफ्फरपुर।मधुबनी: जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी आनंद शर्मा की उपस्थिति में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी में आवासित एक बालिका को विधिवत रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के एक दंपत्ति को सुपुर्द किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दत्तक ग्रहण की समस्त वैधानिक एवं अंतिम प्रक्रियाएं भारत सरकार के प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुसार पूर्ण की गईं.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि दत्तक ग्रहण व्यवस्था निराश्रित एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है.

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पारिवारिक स्नेह, सुरक्षित वातावरण तथा बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है. दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया ऐसे बच्चों को प्रेमपूर्ण परिवार प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है. इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नितेश कुमार पाठक, वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी, बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार, समन्वयक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भावेश कुमार झा सहित संस्थान के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!