Muzaffarpur

हथियारबंद डकैतों ने बंधक बना लूट ली 30 लाख की संपत्ति

मुजफ्फरपुर। मोतिहारी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चिरैया:–थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में रविवार की रात हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर 5 लाख नगद और करीब 25 लाख के स्वर्णाभूषण सहित तीस लाख रूपये की संपत्ति लूट ली है.

 

 

 

वही घर के बरामदे में सो रहे बिकाऊ राउत को लोहे के रॉड से वार कर सिर फोड़ दिया है. 7 -8 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने बेखौफ होकर करीब 45 मिनट तक लूटपाट किया. डकैती की यह घटना ग्रामवासी हीराचन्द्र मिश्र के घर में हुई है. घर के पास रखे सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश कर डकैतों ने पहले बरामदे में सो रहे बिकाऊ राउत को अपने कब्जे में ले लिया. फिर रॉड से वार कर सिर फोड़ दिया. इसके बाद एक – एक कमरे को खुलवा कर गृहस्वामी हीराचन्द्र मिश्र, उनकी पत्नी शिखा देवी और मां सुकांती देवी के कनपटी पर रिवॉल्वर सटा कर बंधक बना लिया तथा दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी किया. इसके बाद आसानी से कमरों की तलाशी कर पेटी और अलमारी को खोल कर 5 लाख रूपये नगद और 25 लाख रूपये का स्वर्णाभूषण लूट लिया. 50 लाख रूपये की खोज में डकैतों ने घर का कोना -कोना सर्च किया. डकैत बार बार 50 लाख रूपये बताने के लिए गृहस्वामी और उनकी बूढ़ी मां के साथ मारपीट भी कर रहे थे.

 

 

उन्हें घर में 50 लाख रूपये रखे होने की जानकारी थी. इतना ही नहीं बदमाशों ने घर के सभी मोबाइल फोन को छीन कर बंदूक के बट से तोड़ दिया. बदमाशों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है. सभी खाकी रंग का हाफ पैंट और उजले रंग का टी शर्ट पहन रखा था. सभी अपने चेहरे को नकाब से ढक रखा था. वे भोजपुरी मिश्रित हिन्दी भाषा में बातें कर रहे थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी डकैत हथियार लहराते हुए आसानी से चले गए.

 

 

 

उसके जाने के बाद गृहस्वामी हीराचन्द्र मिश्र बुरी तरह से घायल बिकाऊ राउत को लेकर ढाका रेफरल अस्पताल गए. जहां से उन्होंने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दिया. लेकिन गाड़ी खराब होने का हवाला देते हुए डायल 112 की टीम पल्ला झाड़ लिया. बाद में घटना की सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस वहां पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया. उसके बाद सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शिकारगंज और ढाका थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई.

 

 

 

डीएसपी की सूचना पर एफ एस एल की टीम वहां पहुंच कर लेबोरेट्रिक जांच के लिए नमूना संग्रह किया. फिर डॉग स्क्वायड की टीम को बुला कर जांच किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए चिरैया पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है. संवाद प्रेषण तक पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है। इधर सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मनोवैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही. शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!