गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद अखिलेश को अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब
दरभंगा।कुशेश्वरस्थान.सड़क दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक अखिलेश आनंद को सोमवार को उनके पैतृक गांव बड़गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों ने तिरंगे को चूमकर अपने वीर सपूत को विदाई दी, वहीं सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। “भारत माता की जय” और “अखिलेश आनंद अमर रहें” के नारों से गांव गूंज उठा।
अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भतीजा अभिनव राज ने मुखाग्नि दी।
बताया जाता है कि अखिलेश आनंद अपनी तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाने छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन 18 जुलाई को धबोलिया पुल के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उनकी शहादत से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
